भंडरा। ग्राम पंचायत भंडरा निवासी किसान रामस्वरूप पटेल के खेतों में से होकर निकली हाईटेंशन लाइन के खंभे से निकली चिंगारी से वहां रखे खेत के डंठलों में आग लग गई। इसकी सूचना लगते ही आसपास के किसान सुरेश पटेल, मुकेश पांचाल, नंदू परिहार, कपिल, महेंद्र, मथुरा प्रसाद पटेल, यश, संतोष पटेल, लल्लू रैकवार, शिवम, भरत पटेल आदि मौके पर पहुंच गए और वे आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर मौके पर दमकल दस्ता पहुंच गया। दमकल विभाग की टीम ने पानी का छिड़काव कर आगे को फैलने से रोका। संवाद