फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Fire: सीपरी बाजार में एक रेस्टोरेंट में लगी आग, लपटें देखकर मची भगदड़, फायर ब्रिगेड मौके पर

Tue, 28 May 2024 06:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों समेत प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौके पर हैं। बगल में ही पेट्रोल पंप है। वहां तक आग न पहुंचने पाए इसके लिए पेट्रोल पंप को लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार में रस बहार तिराहे के पास अंबर फिलिंग स्टेशन के बगल में स्थित वृंदावन रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग रेस्टोरेंट के अंदर फैल गई। आग फैलती देख आसपास के दुकानदारों में भी भगदड़ मच गई। सभी अपनी-अपनी दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां समेत प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। बगल में ही पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप तक आग न पहुंचने पाए इसके लिए पेट्रोल पंप को लॉक कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें