मऊरानीपुर। रविवार शाम मेला ग्राउंड में ब्रेक डांस झूले के पीछे आग लग गई। बिजली की केबल में स्पार्किंग से आग की लपटें उठीं। झूले के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल यंत्रों से आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। झूले के संचालक विनोद पांचाल ने बताया कि आग झूले में नहीं, केबल में लगी थी। दमकल प्रभारी अनिल अवस्थी ने कहा कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा। जल्द ही मेले के सभी झूलों और स्टॉलों की जांच की जाएगी। मानक पूरे न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद