चिरगांव। ग्राम टांडा निवासी विक्रम सिंह ने चिरगांव थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि 23 जुलाई की सुबह करीब सात बजे उनके पिता महेंद्र सिंह और हनुमंत सिंह पहलवान ढाबा के पास चिरगांव कट पर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान झांसी की ओर से तेज गति से आए एक अज्ञात लोडर ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हनुमंत सिंह घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद