fir on retierd police man matter of money laundring
आय से अधिक संपत्ति के मामले में रिटायर्र्ड पुलिस अधिकारी पर एफआईआर
झांसी। जिले की भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पर आय सेे अधिक संपत्ति के मामले में नवाबाद थाने मेें एफआईआर दर्र्ज कराई है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कानपुर देहात के थाना देवराहट स्थित लखनापुर व हाल निवासी कोतवाली के सनफ्रान अशोक बैली निवासी तत्कालीन क्षेत्राधिकारी सदर कल्याण सिंह यादव पर विभिन्न स्रोतों से अर्जित की गई आय के सापेक्ष 42,93,842 रुपये की संपत्ति के मामले में नवाबाद थाने में एर्फआईआर दर्ज कराई है। पद पर रहते हुए तत्कालीन क्षेत्राधिकारी सदर कल्याण सिंह यादव पर संपत्ति अर्जित करने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गई थी, जिसके बाद मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि जांच पूरी होने के बाद ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने एर्फआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, एफआईआर को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन से लेकर जिले के आला अधिकारी पूरे मामले में जानकारी देने से बचते रहे।