फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्व सांसद चंद्रपाल यादव समेत कई लोगों पर FIR, मकान हड़पने का आरोप; इन धाराओं में कार्रवाई

Fri, 12 May 2023 10:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के खिलाफ सिपरी बाजार थाने में मामला दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के खिलाफ सिपरी बाजार थाने में मकान हड़पने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मसीहागंज निवासी सुदेश बेरी पत्नी रविन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह ने शिशुपाल सिंह, आशाराम सहित कुछ लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनका मकान हड़प लिया। पुलिस से शिकायत की। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। महिला की तहरीर पर सिपरी बाजार पुलिस ने पूर्व सांसद सहित अन्य के खिलाफ आईपी सी की धारा 386, 420, 406, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक, मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें