फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज साहब... पुलिस नहीं सुनती: सराफा कारोबारी से धोखाधड़ी, दगाबाज कर्मचारी ने हड़पे लाखों के गहन, अब आदेश पर FIR

Mon, 14 Oct 2024 01:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में सराफा कारोबारी से धोखाधड़ी करके 13 लाख रुपये के गहने हड़पने का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। लेकिन बाद में धोखाधड़ी के आरोप में नवाबाद थाने में कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराफा कारोबारी से धोखाधड़ी करते हुए उसके यहां काम करने वाले कर्मचारी ने 13 लाख रुपये के चांदी के जेवरात हड़प लिए। कारोबारी ने धोखाधड़ी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


सनफ्रान अशोक सिटी निवासी प्रवीण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि परसठ स्थित उनके प्रतिष्ठान गुरूकृपा ज्वैलर्स में सोने-चांदी के आभूषण बनते हैं। उनके यहां सूजे खां खिड़की निवासी मनोज सोनी काम करता था। मनोज सोने- चांदी के आभूषण शिवपुरी, मलेरा, ढिडोरी, छिंदवाड़ा एवं जबलपुर में सप्लाई करता था। 

तीन महीने पहले मनोज ने ढिडोरी में आभूषण सप्लाई करने के नाम पर 13 लाख रुपये के जेवर उससे लिए लेकिन, सप्लाई नहीं किए। पता लगाने पर मनोज अपने घर पर भी नहीं मिला। आरोपी की मां ने बताया कि मनोज ने अपने बच्चों का नाम कटाकर आगरा चला गया। कारोबारी ने आगरा में भी मनोज की पता लगाया लेकिन, वह नहीं मिला। 
विज्ञापन


कारोबारी ने पुलिस से गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें