फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फाइनेंस कंपनी में गबन के आरोप में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। कस्बे में संचालित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने ऋणधारकों से ऋण की वसूली करने के बाद रकम कंपनी में जमा नहीं की। पैसा मांगने पर कंपनी के प्रबंधक को धमकाया। शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आईआईएफएल समस्ता माइक्रो फाइनेंस कंपनी की चिरगांव शाखा के प्रबंधक गोविंद यादव ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शाखा का कार्य ग्राहकों को ऋण उपलब्ध कराना तथा ऋण की नियमानुसार वसूली कर उसे शाखा में जमा कराना है। लेकिन, शाखा के कर्मचारी अजीत सिंह, संकेत, विनय कुमार, राज यादव, आशीष व धीरज यादव ने तीन अप्रैली 2024 से लेकर 25 मार्च 2025 तक ग्राहकोें से पैसा लिया, लेकिन उसे शाखा में जमा नहीं किया। जांच में यह मामला पकड़ा गया। कर्मचारियों ने 2,42,759 रुपये का गबन किया है। गबन का मामला पकड़े के बाद कर्मचारियों ने शाखा छोड़ दी। पैसा जमा करने के लिए कहने पर वे धमका रहे हैं। चिरगांव थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें