फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोशाला संचालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ग्राम टहरौली स्थित लुहारगांव घाट में संचालित की जाने वाली गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलने पर गोशाला संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी द्वारा लुहारगांव घाट स्थित गोशाला का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में भूसे की पर्याप्त मात्रा नहीं होने के साथ ही गोवंशों की संख्या भी कम पाई गई थी। इसके अलावा गोशाला की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त नहीं पाई गईं थीं। जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर की गई थी। जिसके तहत पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन कुमार ने गोशाला संचालक कौशल किशोर तिवारी के खिलाफ थाना टहरौली में एफआईआर दर्ज कराई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लुहारगांव घाट स्थित गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं पाए जाने के साथ ही गोवंश की संख्या भी काफी कम पाई गई थी। जिसके तहत संचालक के खिलाफ एएफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें