फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण में घटतौली करने पर फंसे कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच भी कोटेदार कालाबाजारी और घटतौली से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी ने दो कोटेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक गांव बहादुरपुर के राशन कोटेदार विमला देवी के खिलाफ घटतौली करने और अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं दिए जाने की शिकायत की गई। जांच के दौरान पाया गया कि डीलर ने लोगों के अंगूठा लगवाने के बाद कार्डधारकों को यूनिट के अनुसार राशन का वितरण नहीं किया। साथ ही स्टॉक में 10 बोरी गेहूं, 13 बोरी और 30 किग्रा. लूज चावल स्टॉक से अधिक भंडारित पाया गया। मामले में डीलर के खिलाफ थाना समथर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं ग्राम पंचायत इटायल में कोटेदार रविंद्र सिंह के खिलाफ घटतौली की शिकायत मिली। जांच में पाया गया कि दुकान पर 3 किग्रा. गेहूं और 11.40 क्विंटल चावल अधिक पाया गया। मामले में कोटेदार के खिलाफ थाना लहचूरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि सभी कोटेदार सही तरीके से राशन का वितरण करें। शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें