फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब की दुकान के विरोध में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। बरल गांव में शराब की दुकान दोबारा खोले जाने का विरोध करने पर दुकान संचालक ने चार ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिछले दिनों ठेके के पास एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या हुई थी। तब से ग्रामीण शराब का ठेका बंद करने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों ने ठेका दूसरी जगह एक लोहे के डिब्बे में खुलवा दिया है। ग्रामीण इसका लगातार विरोध कर रहे थे। 13 सितंबर की रात खोखे को पलटा दिया गया था। अगले दिन ठेकेदार सत्येंद्र बुंदेला मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ग्रामीणों ने दुकान खोलने का विरोध किया, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। जान से मारने की धमकी दी। चिरगांव थाना पुलिस ने दुकान संचालक की तहरीर पर आरोपी चंद्रप्रकाश, दीपू राजपूत, धर्मेंद्र और धीरेंद्र निवासी बरल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें