फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाबालिग के विवाह के मामले में पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दतिया। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास भांडेर नीलम मौर्य ने नाबालिग के विवाह के मामले में ग्राम नाबालिग की मां, उसके सौतेले पिता, दूल्हे और दूल्हे के माता पिता पर बाल विवाह अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों ने 13 साल की नाबालिग बच्ची की शादी की। किसी को पता न चले इसलिए बच्ची को झांसी के मोंठ तहसील में स्थित ध्वार की माता मंदिर जाकर शादी करवाई। शादी के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जांच के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है। प्रभारी परियोजना अधिकारी नीलम मौर्य ने पुलिस को बताया कि ग्राम अस्टोट निवासी 13 वर्षीय बच्ची की मां और सौतेले पिता ने ग्राम पिपरौआकलां निवासी 18 वर्षीय युवक से शादी कर दी। शादी के लिए दोनों को ध्वार माता मंदिर तहसील मोंठ जिला झांसी लाया गया और मंदिर में उनकी शादी की। शादी के फोटो, वीडियो वायरल हुए तब मामले का पता चला। महिला एवं बाल विकास की टीम ने जब उनकी उम्र पूछी तो लड़की ने अपनी उम्र 18 और लड़के ने 21 साल बताई। दस्तावेज मांगने पर दोनों ने खुद को अनपढ़ बताकर दस्तावेज न होना बताया। टीम ने स्कूल और आंगनबाड़ी से दोनों के दस्तावेज निकलवाए तो लड़की की उम्र 13 साल 7 माह और लड़के की उम्र 18 साल पाई गई। पुलिस ने बच्ची की मां, उसके सौतेले पिता, दूल्हे और उसके माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें