फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुराने पेपरों को हल कर अपनी कमियां खुद पकड़ें और उन्हें दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। परीक्षा के दिनों में किसी नए चैप्टर को पढ़ना शुरू करना ठीक नहीं होता है। इसमें समय ज्यादा खर्च होता है। पहले से पढ़े हुए चैप्टरों का रिवीजन करना ही बेहतर होता है।
इसके अलावा पूर्व के वर्षों के पेपरों को हल करते रहिए। ये पेपर भी ठीक उसी तरह से हल कीजिए, जैसे कि आप परीक्षा दे रहे हों। इसमें जो कमियां पकड़ में आएं, उन्हें दूर कीजिए। अमर उजाला की पहल पर यह सुझाव अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को दिए।
विज्ञापन

एडीएम वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी का पैटर्न सभी छात्रों का एक जैसा नहीं हो सकता है। सभी अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार तैयारी करते हैं और यह ठीक भी है। परीक्षा के लिए अपनी खुद की योजना तैयार करें और उसी पर चलें। यह मत सोचें की परीक्षा से पहले दिन-रात जागकर पढ़ते हुए अच्छे नंबर हासिल किए जा सकेंगे, बल्कि पूरी एकाग्रता के साथ सात-आठ घंटे की पढ़ाई काफी होती है। इसके अलावा कम से कम छह घंटे की नींद लें।
खासतौर पर परीक्षा से पहले रात में भरपूर नींद लें। तनाव को कतई हावी न होने दें, इससे आपका नुकसान ही होगा। जो आप पढ़ चुके हैं और जो आपको आता है, उसे ही अच्छे ढंग से तैयार करें। प्रश्नपत्र में आए प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें और जो सबसे आसान लगे, उसका उत्तर सबसे पहले लिखें।
विज्ञापन

कठिन प्रश्नों को सबसे बाद में हल करें। ध्यान रहे कि किसी भी प्रश्न का उत्तर छूटने नहीं पाए। परीक्षा हॉल में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करें और नंबरों की चिंता किए बगैर प्रश्न पत्र को हल करें।
,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें