फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद पर बवाल: भंडारे में पकवान पैककर ले जाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पार्षद के पहुंचने पर चले ईंट-पत्थर, जानें पूरा मामला

Fri, 15 Jul 2022 06:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

शंकर सिंह का बगीचा स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरुवार रात भंडारा चल रहा था। इसी दौरान भंडारे का प्रसाद पैककर घर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच स्थानीय पार्षद अमन राय अपने 10-15 साथियों के साथ वहां पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर बिछाए जाने वाले टाइल्स लोगों के सिर पर मारे गए। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में कोतवाली इलाके के शंकर सिंह का बगीचा स्थित साईं बाबा मंदिर में भंडारे का प्रसाद पैककर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में स्थानीय पार्षद ने अपने 10-15 साथियों के साथ जाकर मारपीट की, लोगों के सिर पर टाइल्स से हमला किया गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शंकर सिंह का बगीचा स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरुवार रात भंडारा चल रहा था। इसी दौरान भंडारे का प्रसाद पैककर घर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच स्थानीय पार्षद अमन राय अपने 10-15 साथियों के साथ वहां पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर बिछाए जाने वाले टाइल्स लोगों के सिर पर मारे गए। जिसमें मनोज कुशवाहा, अंशुल गुप्ता व मनोज पासवान घायल हो गए।

विज्ञापन

वहीं पार्षद व उसके साथियों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने पार्षद अमन राय, अमन शिवहरे, सनि गुप्ता, अज्जू यादव, सुमित यादव, अंकित जैन, शुभम पांडेय, शोभित मिश्रा व रवि हयारण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें