फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परिवारों का एक कुएं पर विवाद: बाहर जा रहे थे पति-पत्नी, तभी हमलावरों ने कर दिया हमला: फायरिंग का भी आरोप

Sat, 02 Sep 2023 06:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

खेत में कुएं का पानी लेने के लिए दो परिवारों के बीच लड़ाई का झगड़ा विवाद बना हुआ है। कुएं से पानी लेने को लेकर विवाद हुआ। एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। इसी बीच फायरिंग का आरोप है।
विज्ञापन
विवाद के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा थाना इलाके के ग्राम पलींदा में शनिवार को एक ही परिवार के लोगों में विवाद हो गया, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गांव में दो चचेरे भाइयों के खेत आपस में सटे हुए हैं। एक ही कुएं से दोनों खेती के लिए पानी लेते हैं। 

विज्ञापन


इसी को लेकर अक्सर दोनों परिवारों के बीच विवाद होता है। 30 जुलाई को भी दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया था। शनिवार को एक पक्ष के खेमू अपनी पत्नी वीरवती के साथ नयागांव जा रहे थे। इसी दरम्यान दूसरे पक्ष के चार-पांच लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। 

इस घटना में खेमू, उसकी पत्नी वीरवती और भाई महोबल और शोभाराम घायल हो गए। चारों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। आरोप है कि घटना के दौरान विपक्षियों की ओर से फायरिंग भी की गई, जिसके छर्रे वीरवती को लगे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें