फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से लेकर शहर तक जगमग हुई झांसी

विज्ञापन
भाजपा नेता प्रदीप सरावगी अपने आवास पर लॉकडाउन की प्रतिकृति बनाकर दीप जलाते हुए।
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के साथ बढ़ते निराशा के अंधकार को मिटाने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शहरवासियों ने घर-घर दीप जलाए। प्रधानमंत्री की अपील पर रात नौ बजते ही नौ मिनट घरों की लाइट बंद कर बाशिंदों ने महामारी के खिलाफ युद्ध में एकजुटता का परिचय दिया। बता दिया कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। जब दिये और मोमबत्ती जले तो नगर में दिवाली सा नजारा दिखा। उत्साहित युवाओं ने आतिशबाजी भी की। छतों से पूरी नगरी सजी-धजी नजर आई। टिमटिमाते दीपों के बीच मुस्कुराते चेहरे उम्मीद जगा रहे थे। इस दौरान लोगों ने कोरोना के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भूमिका निभा रहे डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस-प्रशासन व अन्य समाजसेवी संगठनों का भी आभार जताया। सभी ने जलते हुए दीपकों से प्रेरणा ली.. आएं कितनी भी बाधाएं दीपक कभी नहीं घबराता, जैसे-जैसे विपदा बढ़ती दीपक अपना धैर्य बढ़ाता, इस धैर्य के बल पर दीपक अपना जीवन सफल बनाता, सह कर नित जलने की पीड़ा जग में यह उजियारा लाता...।

लॉकडाउन में रविवार की रात 9 बजे ऊम शांन्ति नगर में दीप जलाते नागरिक।

लॉक डाउन में रविवार की रात 9 बजे दीपों से जगमगाती रॉयल सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें