पचास लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
- फोटो : demo
बृहस्पतिवार को ग्राम देवरी सिंहपुरा के डेरा से पुलिस ने कबूतरा जाति की दो महिलाओं को 50 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
रानीपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम देवरी सिंहपुरा और भकौरा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार पनपने की सूचना मिल रही थी। जिस पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने सूचना पर डायल यूपी 100 नंबर पुलिस के साथ देवरी सिंहपुरा स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा क्रांति पत्नी त्रिभुवन सखलेश पत्नी शिवनारायण के पास से 25-25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।