फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में पांच जिंदा जले: इमारत से उठता धुआं... चेहरे पर चस्पा अपनों के खोने का डर; 15 मिनट पहले ही निकला था यश

Tue, 04 Jul 2023 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सीपरी बाजार इलाके में तीन मंजिला दो इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम में भीषण आग लग गई। यहां से निकलीं लपटों ने इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस, बंद कोचिंग सेंटर और स्पोटर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला अफसर समेत पांच की मौत हो गई।
विज्ञापन
jhansi fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की रात, 11 बजे का वक्त। इमारतों में आग लगे करीब छह घंटे हो गए, लेकिन वहां अब भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। इनको निकालने की कोशिशों के बीच उनके परिजन अपनों के सुरक्षित निकल आने की दुआएं कर रहे हैं। लापरवाही और घूसखोरी के गठजोड़ का नतीजा इतना भयावह हो सकता है... यह सीपरी बाजार गवाही दे रहा था।
विज्ञापन


रामा बुक चौराहे के पास एक दुकान की दीवार से सटे खड़े प्रकाश चंद के भाई हरगोविंद उदास निगाहों से लोगों से पूछ रहे थे कुछ पता है क्या आपको। बोलने से पहले ही कह पड़े...प्रकाश उनका भाई है। वह यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। अभी दिन में ही बात हुई थी। जैसे घटना के बारे में पता चला भागा-भागा आया हूं। 

शाम से रात होने को आई, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। कैसा होगा प्रकाश। उनके चेहरे पर उम्मीद और डर दोनों चस्पा थे। वहीं, कुछ दूरी पर खड़ीं ह्रदयेश की पत्नी रेनुका बेसुध थीं। वह लगातार इमारत की ओर देख रहीं थीं। वह बस इतना ही बोल पाईं... जल्द ही आ जाएंगे वह। ह्रदयेश इंश्योंरेंस कंपनी में काम करते हैं। ह्रदयेश की रिश्तेदार रश्मि सिंह ने बताया कि अब तो यही उम्मीद है कि सब लोग सुरक्षित बाहर निकल आएं। 
विज्ञापन




15 मिनट पहले ही निकल आया था...
बीआर ट्रेडर्स में सीनियर अकाउंटेंट यशवर्धन के चेहरे पर मौत से बचकर आने का डर है। वह अपने दोस्तों आकाश और अनुज के लिए चिंतिंत हैं। उन्होंने बताया कि वह आग लगने की घटना से करीब 15 मिनट पहले ही निकल आए थे। दोनों दोस्त जल्द साथ होंगे।

दबी जुबान में एनओसी पर सवाल
झांसी के पुराने बाजार में शुमार सीपरी बाजर में रामा बुक चौराहे के पास कई सारे शोरूम हैं। इनमें लगभग सभी में आग लगने से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग से बचाव का कोई इंतजाम न होना भी इस घटना की बड़ी वजह है। अगर बाहर निकलने का दूसरा रास्ता होता तो घटना ऐसा भयावह रूप नहीं लेती।

साप्ताहिक बंदी... फिर भी क्यों खुला शोरूम
बड़ा सवाल है कि सीपरी बाजार में साप्ताहिक बंदी सोमवार को होती है। इस दिन सभी दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन सोमवार को यह दोनों शोरूम खुले हुए थे। यह अफसरशाही की हीलाहवाली का नतीजा ही है।

झांसी में दो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग
आपको बता दें कि झांसी में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सीपरी बाजार इलाके में तीन मंजिला दो इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम में भीषण आग लग गई। यहां से निकलीं लपटों ने इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस, बंद कोचिंग सेंटर और स्पोटर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला अफसर की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन झुलस गए। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

आग में घिरे पांच लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाई। गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। आग से शोरूम के बाहर और बेसमेंट में खड़े 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी जल गए हैं। 35 से 40 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। 

 

मिशन कंपाउंड निवासी नीतेश और रीतेश अग्रवाल का सीपरी बाजार के रामा बुक डिपो चौराहे पर के पास वीआर ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। सोमवार को शोरूम  के प्रथम तल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और एसी, टीवी, फ्रिज और मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने लगे। 

 

आग की लपटें दूसरे तल तक पहुंच गईं। पूरा शोरूम आग की लपटों से घिर गया। इससे भगदड़ मच गई। आग में घिरे पांच लोग जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद पड़े। गिरने से दो लोग घायल हो गए। कुछ ही देर में भीषण आग ने पड़ोस के वैल्यू प्लस के शोरूम को भी चपेट में ले लिया। इस शोरूम में रखा सभी सामान जल गया। 

 

आग तीसरी मंजिल पर स्थित यूनाइटिड इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस तक पहुंच गई। यह ऑफिस भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। यहां महिला अफसर रजनी राजपूत की जलकर मौत हो गई। यहां से उठने वाली आग की लपटों ने बगल में लाइव स्पोर्ट्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। 

 

दूसरी मंजिल पर स्थित एक बंद कोचिंग सेंटर भी आग की चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने के लिए झांसी, ललितपुर के साथ ही आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड की 80 गाड़ियां बुला ली गईं। सेना भी बुला ली गई । 

 
विज्ञापन

सेना ने किसी तरह तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चार जले शव भी मिले हैं। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि शोरूम के ऊपर इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में तैनात महिला कर्मी रजनी राजपूत समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें