फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्राओं को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरथरी में बुधवार को मिशन शक्ति और ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीओ मोंठ सुनील कुमार शर्मा, मोंठ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में बताया। हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, महिला सिपाही मधुबाला, दिव्या शुक्ला मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें