फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नर्सिंग होम में महिला मरीज से छेड़छाड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो के सामने स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला से अस्पताल कर्मचारियों ने ही छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोग जमा हो गए। परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर नवाबाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने नाराज परिजनों को किसी तरह शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नाराज परिजनों ने बताया कि बुधवार को महिला का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। दोपहर को उसे वार्ड में शिफ्ट किया जाना था। महिला को बेहोशी की दवा दी गई थी, लेकिन वह पहले ही होश में आ गई। वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान अस्पताल के दो कर्मचारी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने शोर मचा दिया। नाराज परिजन विवि पुलिस चौकी भी पहुंच गए लेकिन, वहां चौकी इंचार्ज नहीं मिले। चौकी इंचार्ज न होने से हंगामा बढ़ गया। नवाबाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें