बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुई वित्त समिति की बैठक में एसएफएस कोर्स की फीस बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो गया। नए सत्र से प्रवेश लेने वाले छात्रों को अब बढ़ी हुई फीस देनी पड़ेगी। पुराने छात्रों पर ये लागू नहीं होगी। वहीं, वित्त समिति की बैठक में 26 करोड़ रुपये घाटे का बजट पेश किया गया।