फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 33 केवी लाइन में आया फाॅल्ट... दो लाख लोगों ने गर्मी में काटी रात

Thu, 09 May 2024 02:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक नंदनपुरा सब स्टेशन के सात फीडरों की बत्ती रही गुल
विज्ञापन

- 20 से अधिक इलाकों में चार घंटे तक छाया रहा अंधेरा, घनघनाते रहे सब स्टेशनों के फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। बुधवार की रात एक बजे हंसारी से नंदनपुरा सब स्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने के चलते सात फीडरों की बिजली गुल हो गई। इसके चलते महानगर के 20 से अधिक इलाकों के दो लाख लोगों ने गर्मी में रात काटी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम ने फाल्ट ठीक कर सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की।
हंसारी पावर हाउस से नंदनपुरा सब स्टेशन तक आने वाली 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते ब्रह्मनगर, नंदनपुरा, आल्हाघाट, आवास विकास, केकेपुरी कॉलोनी, खाती बाबा तथा राॅयल सिटी फीडर के करीब 20 इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जब एक घंटे तक बिजली नहीं आई तो लाेगों ने फीडरों पर फोन किए। इधर सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम फाल्ट को तलाशने निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद कर्मचारियों को मेन लाइन में फॉल्ट मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट को ठीक किया और सुबह तकरीबन पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। नंदनपुरा सब स्टेशन के उपखंड अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य लाइन में फाॅल्ट आने के कारण सात फीडरों की बिजली आपूर्ति रात तकरीबन एक बजे बंद हो गई थी। फॉल्ट को तलाश कर सुबह पांच बजे बिजली को सुचारू कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें