रेलवे ने मंडल के सभी स्टेशनों पर ऑनलाइन ईएलडी लाइन को लगाने का काम पूरा कर लिया है। इस लाइन के डलने से अब किसी भी स्टेशन पर केबल के खराब होने, कट लगने या केबल की अन्य किसी खराबी से सिगनल फेल होने का पता पहले की लग जाएगा। प्राय: बारिश के मौसम में बिजली कड़कने की वजह से कई सिगनल फेल हो जाते दर्ज हैं, जिससे कि ट्रेन विलंबित होती हैं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन फेलियर्स को रोकने के लिए मंडल के लगभग सभी स्टेशनों पर अर्थिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लाइटनिंग सर्ज अरेस्टर भी लगाये गए हैं, जिससे कि बिजली कड़कने की वजह से होने वाले फेलियरों को रोका जा सकेगा। ब्लाक सेक्शन में एक्सल काउंटर की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए ड्यूल- डिटेक्शन एक्सल काउंटर लगा दिए गए हैं। परिणामस्वरूप निर्बाध रेल संचालन करने में अभूतपूर्व मदद मिलेगी। सिगनल एवं दूर संचार विभाग ने लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थिति में भी उक्त कार्यों को पूरा कराया।