फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र के हमले में घायल पिता ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी के हाथ नहीं आ सका। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के दरीगरान मुहल्ला निवासी मुन्नालाल सोनी (६२) उनकी पत्नी उर्मिला पर उनके सिरफिरे बेटे राजकुमार ने सरियों से हमला कर दिया था। इसमें दोनों लहुलूहान हो गए थे। दंपति की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने दोनों को बचाया था। इस दौरान राजकुमार ने पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया था। घटना को अंजाम देकर वह भाग निकला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पुत्र की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मुन्नालाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें