फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना जल्लाद: शराब पीने के लिए रुपये मांगने पर पत्नी से हुआ झगड़ा, गुस्से में बच्ची को कुएं में फेंका, मौत

Fri, 02 Sep 2022 07:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बंगरा (झांसी)

सार

निर्दयी पिता ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी मासूम बेटी की जान ले ली। जिसमें उसने अपनी एक साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया, इससे मासूम की मौत हो गई। इसके बाद से आरोपी पिता फरार है।
विज्ञापन
child death, children, नवजात, new born, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के उल्दन थाना इलाके के गांव हाटी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निर्दयी पिता ने शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी मासूम बेटी की जान ले ली। जिसमें उसने अपनी एक साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया, इससे मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले खेमचंद्र ढीमर (38) का शुक्रवार की सुबह पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। खेमचंद्र पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। पत्नी के मना करने पर वह विवाद करने लगा था। इस दौरान गुस्से में आगबबूला हुए खेमचंद्र ने अपनी एक साल की मासूम बेटी सरस्वती को उठाकर पास में बने कुएं में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें