फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटने वाले बेटे से पिता ने लगाई बचाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस बेटे को पाल पोसकर बड़ा किया। उसकी हर ख्वाहिशें पूरी कीं। आज वही बेटा पिता का दुश्मन बन गया। मामला झाँसी ज़िले के चिरगांव थाना क्षेत्र का है। यहाँ के रहने वाले प्रेमनारायण राजपूत ने एसएसपी समेत तमाम अफसरों से पुत्र से ही बचा लेने की गुहार लगाई। उसने कहा कि उसका पुत्र आज जेल से छूट रहा है। उसने दोस्तों से कहलवाया है कि जेल से छूटते ही पूरे परिवार को मार डालेगा। ये सुनकर आज अधिकारियों के पास पहुँचे पिता ने अपने पुत्र को जेल से बाहर न निकलवाने के लिए गुहार लगाई। पिता ने कहा की य फिर उसके पुरे परिवार को किसी भी जुर्म में जेल भेज दें। मामला गंभीर देखते हुए एसपी राहुल मिठास ने चिरगांव थानाध्यक्ष से बात कर निर्देश दिए कि यदि जेल से बाहर आता है तो शांति भंग में कार्यवाही कर जेल भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें