फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटे के सामने पिता ने बेतवा में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरुआसागर के नोट घाट पुल से पिता ने बेटे के सामने बेतवा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने नदी से निकालकर उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन, कुछ देर बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसके स्वभाव में बदलाव आ गया था। अक्सर एकांत में रहता था। कई दिनों से मौत की बात करने लगा था। चार दिन से घर से लापता था।

बरुआसागर के सिनोरा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार (42) कस्बा स्थित पं. रामसहाय इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। परिजनों के मुताबिक संजीव की बालाजी में गहरी आस्था हो गई थी। मांसाहार खाना भी बंद कर दिया था। अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतता था। दर्शन करने राजस्थान भी जाते थे। अप्रैल में अपने बेटे राज की शादी की थी। उसके बाद से वह बाला जी के सपने में आने की अक्सर बात करने लगते। घर में वह अजीबो-गरीब बात करने लगे थे। 18 जून को दर्शन करने राजस्थान गए, लेकिन लौटकर नहीं आए। मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। काफी तलाशने के बाद भी उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन


बेटे राज का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे पिता ने फोन करके नदी में कूदकर सुसाइड करने की बात कही। पिता की बात सुनकर वह घबरा उठा। राज तुरंत नोट घाट पुल पहुंच गया। यहां बेटे को देखते ही संजीव ने नदी में छलांग लगा दी। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पापा, हमारी एक बात तो सुन लो...

पिता को अपने सामने नदी में कूदकर जान देने के बाद से बेटा राज सदमे में है। उसका कहना है कि उसने पिता को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन पिता ने जैसे ही उसे देखा तुरंत वह पुल की रेलिंग पर जा चढ़े। उसने कहा भी कि पापा, हमारी एक बात तो सुन लो, लेकिन बिना कोई बात सुने उन्होंने नीचे छलांग लगा दी। राज का कहना है कि परिवार में कोई विवाद नहीं है। संजीव की पत्नी बबीता की मौत हो चुकी। परिवार में दो बेटियां भी हैं। एक बेटी अभी अविवाहित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें