फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ढिंगरी और बटन मशरूम उगाएंगे किसान, कृषि विवि ने लगाई यूनिट

Wed, 03 Jan 2024 11:55 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड के किसानों को अतिरिक्त लाभ पहुंचाने के लिए केंद्रीय कृषि विवि ने मशरूम को प्रोसेस करने की यूनिट स्थापित की है। यूनिट में किसानों को ढिंगरी और बटन मशरूम की खेती करने के गुर सिखाए जा रहे हैं। बता दें कि ढिंगरी यानी ओएस्टर मशरूम की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। पोषण का खजाना कहे जाने वाले ओएस्टर मशरूम की कीमत 1600 रुपये तक होती है। ऐसे में किसान एक छोटे से कमरे में इसकी खेती कर सकते हैं। इसके लिए विवि ने एक मॉडल भी बनाया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ना है। मशरूम की खेती किसानों को लाभ देगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें