फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बंबा की सफाई न होने से किसान परेशान, नहीं हो पा रही बुआई

Tue, 17 Nov 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। समथर समेत आसपास के गांवों में बंबों की सफाई न होने से किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग ने करीब तीन महीने पहले सफाई शुरू कराई लेकिन कई जगहों पर बंबों की सफाई अब तक पूरी नहीं हो सकी। कुछ बंबों में काम शुरू होकर बीच में छोड़ दिया गया। इससे गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। स्थानीय किसानों के मुताबिक समथर माइनर, देवगढ़ माइनर, अंगथरी बंबा और चमरा इमली बंबा जैसे कई स्थानों पर सफाई नहीं हुई। इन बंबों में सिर्फ एक-दो किलोमीटर तक सफाई हुई। बाकी हिस्से में झाड़ियां, घास-फूस और सिल्ट जमा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। शिकायत पर नहर में पानी चलने का बहाना बना लेते हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी, स्थानीय किसान मनोज बनरासिया, असेंद्र गुर्जर समेत अन्य ने अधूरी सफाई जल्द पूरा कराने की मांग की। मुख्य अभियंता अंबुज द्विवेदी के मुताबिक इसकी जांच कराकर जहां कार्य नहीं हुआ है, वहां कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें