फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खरीफ की बुआई की तैयारी करें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। वर्तमान समय में अच्छी वर्षा हो चुकी है। इससे खेतों की मिट्टी में नमी आ गई है। इस स्थिति को देखते हुए किसान भाइयों को खेतों की तैयारी में तेजी लाने की सलाह रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने दी। उन्होंने अब खरीफ मौसम की खेती की तैयारी करने के लिए अनुकूल बताया है। उन्होंने कहा कि जो किसान भाई मिर्च, बैंगन, टमाटर जैसी सब्जी की खेती करना चाहते हैं वे नर्सरी की तैयारी तुरंत शुरू करें। जिन किसानों की नर्सरी तैयार हो चुकी है वे रोपाई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। इस समय रोपी गई सब्जियां अगस्त माह तक उत्पादन देने लगेंगी। इस दौरान भिंडी, लौकी, करेला, तोरई व कद्दू की भी बुआई की जा सकती है। वहीं, बरसात के पशुपालकों को मौसम में बकरियों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें