फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीडा में जमीन जाने के बाद दतिया और शिवपुरी की ओर रुख कर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीडा में जमीन जाने के बाद यहां के ज्यादातर किसान झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया और शिवपुरी जिले की ओर रुख कर रहे हैं। उनकी वहां बीडा में गई जमीन के बदले जमीन लेने की तैयारी है। कई किसानों ने तो सौदा भी तय कर लिया है। झांसी की अपेक्षा मध्य प्रदेश में कृषि भूमि की दरें कम होने की वजह से वहां फार्म हाउस तक बना रहे हैं।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। जमीन लेने की प्रक्रिया आठ फरवरी से लगातार जारी है। किसानों को जमीन का मूल्य निर्धारित सर्किल रेट से चार गुना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रकम हाथ में आने के बाद ज्यादातर किसानों की योजना बीडा में गई कृषि भूमि के क्षेत्रफल के समान अन्यत्र जगहों पर जमीन लेने की है। उनकी पहली पसंद झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया और शिवपुरी जनपद बने हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीडा के आसपास के गांवों में जमीनों की कीमतें एकाएक बढ़ गईं हैं। पहले अधिकतम 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन मिल जाती थी, लेकिन अब कीमत बढ़कर लगभग 40 लाख रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गई है। सड़क से सटी जमीनों की दरें तो 60 से 75 लाख रुपये प्रति एकड़ तक हैं। जबकि, मध्य प्रदेश के दतिया व शिवपुरी जनपद में अधिकतम 15 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से आसानी से जमीन मिल जा रही है।न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें