फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय खेती से दोगुनी होगी किसानों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
    औषधीय खेती से दोगुनी होगी किसानों की आय आदर्श ग्राम सरवां में लगी किसान चौपाल किसानों को बताए आय बढ़ाने के तरीके झांसी। बबीना ब्लॉक के आदर्श ग्राम सरवां में शनिवार को किसान चौपाल आयोजित हुई। यहां किसानों को आय बढ़ाने के तौर-तरीके समझाए गए। उनको औषधीय खेती का महत्व बताते हुए इसे अपनाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने इस उपज के झांसी स्थित आयुर्वेदिक प्रतिष्ठानों के जरिए अच्छे दाम में खरीद की गारंटी दी। ग्रामीण अजीविका मिशन की मदद से कुटीर उद्योग स्थापित करने का भी प्रस्ताव बनाने को कहा गया। किसान चौपाल में मौजूद जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने विद्युत विभाग को गांव का सर्वे करके सभी खराब डीपी बदलने के निर्देश दिए। ट्रांसफार्मर की भी जांच कराकर उनकी व्यवस्था दुरूस्त रखने को कहा। बताया, 26 जुलाई को उद्यान विभाग की ओर से यहां कैंप आयोजित होगा। इसमें तुलसी, घृतकुमारी, गिलोय आदि की खेती के इच्छुक किसान अपना पंजीकरण करा सकेंगे। एनआरएलएम के जरिए समूह बनाकर कुटीर उद्योग लगाने का काम भी शुरू करने को कहा गया। इसके जरिए गोबर से अगरबत्ती बनाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई गई। पेयजल समस्या दूर करने के लिए लघु सिंचाई विभाग को गांव में लगे बोर की टेस्टिंग करते हुए यहां 10 हजार लीटर पानी की टंकी स्थापित कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने खरीफ किट वितरण न होने पर बीटीएम को फटकार लगाते हुए मूंग, उर्दू किट का तत्काल वितरण शुरू कराने को कहा। ग्राम विकास अधिकारी के मुताबिक पांच हजार आबादी के गांव में 37 प्रधानमंत्री आवास समेत 37 को वृद्धावस्था पेंशन, 84 को निराश्रित एवं 25 को दिव्यांग पेंशन दी जा रही। ग्राम में 44 प्रवासी श्रमिक आए हैं। 451 मनरेगा जॉब कार्ड है। गांव में 678 पात्र गृहस्थी तथा 77 अंत्योदय कार्डधारक है। गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2012 के बेस सर्वे के अनुसार 500 शौचालय बन गए हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेंद्र कटियार, सीबीओ वाईएस तोमर, ग्राम प्रधान हरि सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें