फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाद न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मारकुआं /गरौठा। मारकुआं की वी पैक्स साधन सहकारी समिति पर किसानों को खाद्य न मिलने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि आरोपी अपने चहेतों को खाद बिना फार्मर रजिस्ट्री के दे रहा है, जबकि अन्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के दस्तावेज जमा न करने पर खाद के लिए सहकारी समिति के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों ने बताया कि रोस्टर क्रमांक 4 के तहत 470 बोरी खाद का किसानों को वितरित किया गया, जबकि कई किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कोटरा निवासी सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के नाम फार्मर रजिस्ट्री है, लेकिन उसकी पत्नी गर्भवती है, जिससे वह खाद लेने समिति तक नहीं जा सकती है। उससे कहा गया है कि जब तक पत्नी का समिति पर अंगूठा नहीं लगेगा, तब तक खाद नहीं दी जाएगी। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें