फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के काटने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी के करौरा गांव में खेत पर गए ग्रामीण की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कुरैरा निवासी गजवेंद्र सिंह (38) पुत्र शेर सिंह मंगलवार की सुबह 11 बजे अपने खेत पर गया था। खेत पर अचानक से मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसके परिजनों को सूचना देकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रिश्तेदार राजबहादुर ने बताया की मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें