फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुनर्वास समेत अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलित किसानों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में अर्द्घनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसान रक्षा पार्टी के बैनर तले आंदोलित किसानों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया। अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ ने कहा कि पिछले तीन दिन से किसान अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन, प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंग रही है। अध्यक्ष गौरीशंकर ने कहा कि पथराई बांध के चढ़रऊ धवारी एवं लखेरी बांध के बचेरा गांव में पानी भर जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को घर छोड़कर दूसरी जगहों पर शरण लेना पड़ रहा है लेकिन, सिंचाई विभाग ने अभी तक किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया। कहा, पानी भर जाने से गांव में विषैले जीव घूम रहे हैं। बच्चों को सबसे बड़ा खतरा है। किसानों ने बचेरा गांव के 72 बालिग परिवार को अनुकंपा राशि दिए जाने, बांध विस्थापितों को मुआवजा देने, बीमा कंपनी की ओर से 55 हजार वंचित किसानों को बीमा का भुगतान करने एवं वर्ष 2019 में सरकारी क्रय एजेंसियों के बकाया फसल भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान अंशुमन दीक्षित, मुदित चिरवारिया, पवन तिवारी, सचिन मिश्रा, मन्ना चौधरी, अमर सिंह, पप्पू पाल, नीरा आर्या, रजिया, मन्नी, रानी, राजकुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें