फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व ओलों से थर्राये किसान

Mon, 14 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
rain, farmer, jhansi news - फोटो : Mahmood khan
विज्ञापन
झांसी। रविवार शाम को चली आंधी व रात में हुई ओलावृष्टि ने जनपद में भारी नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर गेहूं की फसल खेत में बिछ गई। अन्नदाता मौसम के बदलाव के आगे हताश नजर आए। मौसम विभाग ने सोमवार को भी यही स्थिति रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सूखा के चलते पहले से ही जिले में सिर्फ पचास फीसदी खेतों में इस रबी सीजन में बुआई की गई है। उस पर मौसम में शुक्रवार से आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को भी मौसम के मिजाज में तल्खी रही। शाम को तकरीबन आधे घंटे तक तेज आंधी चली।

इस दौरान बारिश भी हुई। इससे गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ। कई स्थानों पर खड़ी फसल खेत में बिछ गई। वहीं, आंधी से शहर में जनजीवन भी प्रभावित रहा। आंधी से होर्डिंग उखड़ गई। इसके अलावा लोगों को धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा। खिलारा संवाददाता के अनुसार रविवार रात 11:40 बजे भंडरा, भदरवारा व पठा न्याय पंचायतों के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। 25 से 100 ग्राम तक के ओलों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


सोमवार को भी मौसम की यही स्थिति रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को भी आंधी व बारिश की संभावना है। इसके अलावा बादल छाए रहेंगे। किसान गेहूं की फसल में पानी कतई न दें। मिट्टी में नमी की वजह से गेहूं आंधी से जमीन में बिछ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें