फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: किसान की मां ने जहर खाकर दी जान, चार लाख का था कर्ज; मात्र तीन बोरा हुई थी सरसों

Fri, 05 May 2023 07:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक किसान की मां ने कर्ज और फसल की कमी से परेशान होकर अकेले में जहर खा लिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उम्मीद के मुताबिक सरसों पैदा न होने से दुखी होकर किसान की मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है पिछली सीजन में करीब 10-12 बोरा सरसों हुई थी। लेकिन इस दफा सिर्फ 3 बोरा सरसों मिली। इससे परिवार समेत उसकी मां भी परेशान थी। बृहस्पतिवार रात उसने घर में जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर के मढ़ा गांव निवासी धीरेंद्र के पिता जग्गू की मौत करीब चार साल पहले हो गई थी। उसके बाद से धीरेंद्र खेती संभालता था। उसकी मां सीमा (49) भी उसकी मदद करती थीं। इस सीजन में उसने सरसों की बुवाई की। लेकिन मौसम खराब होने से पैदावार अच्छी नहीं हुई। पिछले दिनों कटाई करने पर महज तीन बोरा सरसों ही हाथ आई जबकि आम तौर पर 10-12 बोरा सरसों मिलती थी। 

वहीं परिवार पर करीब चार लाख रुपये का कर्जा था। उसे उम्मीद थी कि फसल अच्छी होने पर यह कर्जा चुका सकेंगे। धीरेंद्र का कहना है उम्मीद के मुताबिक फसल न होने से मां सीमा परेशान रहने लगीं। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग बाहर गए थे। उसी दौरान मां ने जहर खा लिया। रात में जब वह लौटकर आया तब मां सीमा अचेत होकर बिस्तर पर पड़ी थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें