फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। नई बस्ती दुरखुरू में खेत की रखवाली करने जा रहे एक किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा ककरबई सड़क पर हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर गरौठा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। दुरखुरू निवासी छिमाधर अहिरवार (52 वर्ष) रात्रि आठ बजे फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर जा रहा था। इसी दौरान किसान को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। आनन फानन में परिजन उपचार के लिए गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर मौके पर पहुंची गरौठा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें