संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कृषि विभाग की संचालित एग्री स्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कराने में जिला फिसड्डी साबित हो रहा है। कृषि विभाग में पंजीकृत कुल किसानों में से आधे से भी कम किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुई है। 2,66,627 लाख किसानों के सापेक्ष 1,24,059 हजार किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बन सकी हैं। यह लक्ष्य का मात्र 46 फीसदी है। यह स्थिति तब है, जब इसके लिए सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना जरूरी है। इसके लिए शासन की ओर से अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर किसानों की भीड़ इस कार्य के लिए जुटी रही, लेकिन पहले पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।