फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड बना यमराज: खेत की रखवाली कर रहे किसान की छाती में घुसा दिया सींग, अस्पताल में मौत

Sat, 15 Jul 2023 09:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शुक्रवार की रात खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया। जैसे ही किसान को अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टहरौली निवासी किसान सुदेश (58) ने अपने छह बीघा के खेत में मूंगफली की फसल बोई थी। शुक्रवार की रात वह खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दरम्यान खेत में एक सांड घुस आया, जिसे वह भगाने दौड़े। इसी दरम्यान सांड ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


सांड का एक सींग उनकी छाती में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी जमुना देवी समेत के दाे बेटे व तीन बेटियां हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें