फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सिंचाई करते समय किसान को लगा करंट, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। विकासखंड बंगरा के समीपवर्ती ग्राम भिटौरा में खेत पर फसल में सिंचाई कर रहा किसान करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान दीप प्रताप सिंह अहिरवार उर्फ दिप्पू (35) अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। खेत में ऊपर से निकली 33 हजार केवी की बिजली लाइन से पेड़ों में किसी वजह से करंट आ गया। यहीं करंट पेड़ों से खेतों में फैला और किसान उसकी चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन किसान को बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।प्रधान भिटौरा ने बताया कि किसान दीप प्रताप की पारिवारिक आर्थिक कमजोर है। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से उसके परिजन को आर्थिक सहायता की मांग की है। घटना से परिवार में मातम पसरा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें