फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत में करंट से लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समथर। थाना समथर क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में बुधवार सुबह एक 57 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने खेत पर पानी बंद करने गए थे। मृतक की पहचान जयप्रकाश रजक के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पानी बंद करते समय उनका हाथ बिजली की केबल से छू गया। इससे उन्हें अचानक करंट लगा और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें