फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। खेत में सिंचाई करते समय किसान करंट लगने से झुलस गया। झुलसने के काफी देर बाद तक वह खेत में अचेत हाल में पड़ा रहा। करीब दो घंटे बाद पत्नी के खेत में पहुंचने पर वह खेत में अचेत मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिरगांव के करगुवां गांव निवासी मनीराम कुशवाहा (55) सुबह करीब नौ बजे खेत में पानी लगाने गए थे। खेत के पास ही खुला तार पड़ा हुआ था। उसमें करंट आ रहा था। पानी लगाने के दौरान मनीराम का पांव खुले तार में पड़ गया। इस वजह से जोरदार झटका लगने के साथ ही वह झुलस गया। दोपहर को खाना खाने के लिए मनीराम के न पहुंचने पर पत्नी पुष्पा खाना लेकर खेत पहुंची। यहां मनीराम बिजली के तार के पास अचेत पड़ा था। उसका दाहिना हाथ झुलसा था। यह देख पुष्पा चीख उठी। आसपास के लोगों की मदद से उसे चिरगांव सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मनीराम की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटी अर्चना एवं बेटे दीपक एवं मनोज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें