फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मोंठ थाना इलाके में पैदल घर लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह खाद लेने गया था। खाद न मिलने पर शाम को वापस अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

टहरौली थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निवासी बादाम सिंह (26) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। शनिवार सुबह वह खाद लेने के लिए मोंठ गए थे। खाद के लिए वे दिनभर लाइन में लगे रहे, परंतु मिल नहीं पाई। इस पर वह शाम को पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। खिरियाघाट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने बादाम सिंह के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक बादाम सिंह के दो बेटे छह साल का राघव और डेढ़ साल का हैप्पी है। किसान की मौत के बाद से पत्नी संतोषी और मां कमला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें