फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रजिस्ट्री करने के बाद किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद किसान की मौत हो गई। शुक्रवार रात सड़क किनारे उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन, मौत की वजह साफ नहीं हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उल्दन के विजयगढ़ गांव निवासी उत्तम यादव (55) पुत्र देशराज यादव के पास करीब दस बीघा जमीन थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को उसने 33 डिसमिल जमीन किसी के पक्ष में रजिस्ट्री की थी। पत्नी और मां को भी इस बारे में नहीं बताया। रात करीब 8 बजे बेसुध हाल में वह सड़क के किनारे मिला। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उत्तम की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें