फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती हो गई बर्बाद: झांसी में खराब फसल देख किसान को लगा सदमा, मौके पर ही चली गई जान

Thu, 31 Aug 2023 08:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में खेत में खराब फसल देख सदमे से किसान की मौत हो गई। सेमरी गांव में 10 बीघे में धान की रोपाई की थी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ के सेमरी गांव में फसल खराब होने से परेशान किसान की मौत हो गई। परिजनों का कहना है उन्होंने धान की फसल लगाई थी। पानी न मिलने से फसल खराब हो गई। इस वजह से उनकी सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


50 साल के सेमरी गांव निवासी रामस्वरूप परिवार के साथ खेती-किसानी का काम करते थे। परिजनों का कहना है रामस्वरूप के पास करीब दस बीघा खेत है। खरीफ सीजन में उन्होंने धान लगाया। लेकिन पानी न मिलने की वजह से फसल सूखती जा रही थी। 29 अगस्त को वह खेत पर गए थे। काफी देर तक वह वापस लौटकर नहीं आए। 

परिजन जब तलाशते हुए पहुंचे तब वह खेत में अचेत पड़े थे। परिजन उनको लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उनको इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बड़े भाई घनश्याम का कहना है कि फसल खराब होने से रामस्वरूप चिंतित थे। इसी वजह से उनकी जान चली गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें