झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ससुराल में फंदे मे लटकी मिली। पड़ोसियों से सूचना पाकर मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रेमनगर के पुलिया नंबर 9 निवासी निकिता का विवाह चार महीने पहले बड़ागांव निवासी बजरंग से हुआ था। शक्रवार सुबह उसका शव ससुराल में कमरे में लटका मिला। पड़ोसियों से सूचना पाकर मायकेवालों ने ससुराल पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटका दिया।। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।