फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीमा क्लेम के लिए बनाया युवक का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

Wed, 08 May 2024 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला अस्पताल के नाम पर जारी किया फर्जी प्रमाणपत्र, सत्यापन में खुला खेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीमा क्लेम के लिए एक युवक का जिला महिला अस्पताल के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बना दिया गया। बीमा कंपनी ने जब क्लेम के सत्यापन के लिए जिला अस्पताल में प्रमाणपत्र भेजा तो मामले का खुलासा हुआ। वहीं संपत्ति हथियाने के लिए एक बुजुर्ग का फर्जी प्रमाण पत्र बना दिया गया।
नोएडा की एक बीमा कंपनी ने झांसी जिला महिला अस्पताल में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन भेजा था। इसके साथ कंपनी ने टहरौली के एक युवक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी लगाया। साथ ही पत्र में लिखा कि मृतक पॉलिसी धारक युवक के मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार उसकी मृत्यु जिला महिला अस्पताल में चार फरवरी 2024 को हुई है। महिला अस्पताल प्रबंधन ने प्रमाणपत्र को सिरे से खारिज कर दिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला अस्पताल से पुरुष का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी ही नहीं होता है। वहीं मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर निवासी एक बुजुर्ग ने भी अपना मृत्यु प्रमाण पत्र खारिज किया है। बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र जिला अस्पताल के नाम पर बनाया गया है। बुजुर्ग ने बताया कि उसके फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर उसकी जमीन का सौदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
टहरौली निवासी युवक के मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के लिए हमारे पास नोएडा की कंपनी ने पत्र भेजा था। जिसमें पुरुष का मृत्यु प्रमाण पत्र महिला अस्पताल से जारी दिखाया गया है। यह पूरी तरह फर्जी है।
डॉ. राज नारायण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें