झांसी। प्रयागराज बोर्ड की 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहीं बोर्ड परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा 12 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र 11 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंच चुके हैं। प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। प्रश्नपत्र डबल लॉक में रखे जाएंगे, जिसकी एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तो दूसरी चाबी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी।
जिले के 74 परीक्षा केंद्रों में से 12 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जबकि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहेगा। जबकि परीक्षा केंद्रों पर इसके अलावा जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं।
एक बार फिर जांचे जाएंगे परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी लखनऊ से वर्चुअल परीक्षा केंद्रों के सुरक्षा प्रबंध की जांच करेंगी। सभी परीक्षा के सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर का निरीक्षण किया जाएगा।