गरौठा। प्राथमिक विद्यालय खड़ौरा में एक मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मनोज यादव और एसएमसी अध्यक्ष बनमाली मिश्रा ने की। प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार गौतम ने आज की उपस्थिति, कल की प्रगति थीम पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति के महत्व को समझाया। बैठक में बच्चों को उनके बहुआयामी विकास दर्शाने वाले हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि डीबीटी धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी जा चुकी है। बैठक में अपार आईडी, ई-कवच एप, सड़क सुरक्षा और महिला मिशन शक्ति जैसी सरकारी योजनाओं पर भी जागरूक किया गया। शिक्षक आदित्य नारायण, गौरव सिंह, सतेंद्र प्रताप, प्रवीण मिश्रा, संपत देवी, राम आदि मौजूद रहे। संवाद